खेल

IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा डबल धमाका करने वाले बन गए पहले भारतीय

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने जैसे ही ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया उसी के साथ वह एक नया इतिहास रचने में भी कामयाब हो गए। हार्दिक जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है वह टीम इंडिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने के साथ 100 विकेट भी लेने में कामयाब हुए हैं। हार्दिक से पहले भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में ये कारनामा करने में कामयाब नहीं हो सका था।

हार्दिक बने इस खास लिस्ट का हिस्सा
टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक पांड्या की गिनती मैच विनर खिलाड़ियों में की जाती है, जो बल्ले और गेंद दोनों से अपना प्रभाव दिखाने में कामयाब होते हैं। हार्दिक जहां 100 विकेट और 100 छक्के का डबल धमाका करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में वह सिर्फ चौथे ऐसे खिलाड़ी हैं जो ये कमाल करने में कामयाब हुए हैं। हार्दिक से पहले ये कारनामा टी20 इंटरनेशनल में शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा ने किया था। वहीं हार्दिक ये कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी जरूर बन गए हैं। हार्दिक के पास अभी एक और कारनामा करने का मौका है, जिसमें वह टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रनों से सिर्फ 61 रन दूर हैं।

 

अर्शदीप और बुमराह के क्लब का बने हिस्सा
भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले अब हार्दिक तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उनसे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने ये कारनामा किया है। इसके अलावा हार्दिक टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले अब तक के सिर्फ 34वें खिलाड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में बने हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हार्दिक का गेंद और बल्ले से दोनों से फॉर्म में रहना काफी अहम है क्योंकि उन्होंने साल 2024 में जब टीम इंडिया ने ट्रॉफी को अपने नाम किया था, तो उसमें दोनों से मैच विनर की भूमिका को अदा किया था।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button