साय सरकार का बड़ा मिशन शुरू! गांव-गांव बदलेगी सहकारिता की तस्वीर, मंत्री केदार कश्यप ने किया अहम ऐलान

छत्तीसगढ़ June 29, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
साय सरकार का बड़ा मिशन शुरू! गांव-गांव बदलेगी सहकारिता की तस्वीर, मंत्री केदार कश्यप ने किया अहम ऐलान

साय सरकार का बड़ा मिशन शुरू! गांव-गांव बदलेगी सहकारिता की तस्वीर, मंत्री केदार कश्यप ने किया अहम ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने की दिशा में साय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर में सहकारिता सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बनाकर गांव-गांव तक आर्थिक समृद्धि पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि लोगों को साथ लेकर विकास करने की मजबूत सोच है। सरकार का उद्देश्य सहकारिता को जनआंदोलन बनाकर प्रत्येक ग्रामीण परिवार की आर्थिक स्थिति को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के बाद केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देशभर में सहकारिता क्षेत्र को नई पहचान मिली है। पिछले पांच वर्षों में किसानों, महिलाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक और प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राथमिक कृषि साख समितियों को मजबूत बनाने, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक सहकारिता की पहुंच बढ़ाकर ग्रामीण विकास को नई गति देना है।

उन्होंने कहा कि “साथ मिलकर विकास” ही सहकारिता का मूल मंत्र है और इसी सोच के साथ आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव होगा। उन्होंने सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

मंत्री ने कहा कि सहकारिता सप्ताह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सहकारिता की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है। सप्ताहभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सहकारिता से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता आंदोलन के जनक पंडित वामनराव बलिराम लाखे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सहकारी संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: