रायगढ़

Raigarh: 20-21 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का रायगढ़ दौरा

 





रायगढ़, 20 फरवरी 2026। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका 20 एवं 21 फरवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 20 फरवरी को शाम 6.30 बजे महासमुंद से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 9.30 बजे राज्यपाल श्री डेका सर्किट हाउस, रायगढ़ से आर्ष गुरुकुल आश्रम, तुरंगा (पुसौर) के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10 बजे वे “स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button