छत्तीसगढ़

16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू होगा। यानी सभी सरकारी स्कूल 16 जून को खुल जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। 16 जून को पूरे प्रदेश में प्रवेश उत्सव का आयोजन होगा।





स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संयुक्त संचालकों (JD) को पत्र भेजकर प्रवेश उत्सव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल भवनों की मरम्मत और साफ-सफाई पर विशेष जोर देने को कहा गया है। जरूरत अनुसार रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button