रायगढ़

 Raigarh News: सूने घर से सोने-चांदी के जेवरात पार, जांच में जूटी पुलिस, बेटे से मिलने बिलासपुर गया था परिवार

रायगढ़. रायगढ़ जिला में चोरी की घटना घटित हुई है। जिसमें अज्ञात चोर ने सूने घर के अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 90 हजार के सोने चांदी के जेवरात को पार कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना प्र पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।





मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरपाली का रहने वाला गौरीशंकर पटेल 62 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खेती किसानी का काम करता है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे के पास मिलने के लिए एक माह पहले बिलासपुर गए थे और वहीं रह रहे थे।

जहां मंगलवार को उसका भतीजा मनोज पटेल ने मोबाइल द्वारा सूचना दिया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जानकारी मिलते ही दोनों पति-पत्नी बरपाली अपने घर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि बाहर का ताला बंद था और अंदर के सात कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर चेक करने पर उन्हें बेडरूम में रखे अलमारी का लॉक टूटा मिला और समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

90 हजार के जेवरात को चोरी किया जांच करने पर दोनों अलमारी मे रखे 7 जोड़ी चांदी का पायल, 6 नग चांदी का बिछिया, 1 जोडी हाथ छल्ला हाथ 1 नग चांदी का हाफ करधन, 3 नग सोने का मंगलसूत्र, 2 नग चांदी का प्लेट, 5 नग चांदी का सिक्का करीब 90 हजार रुपये का समान नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोर दीवार को फांद कर अंदर पहुंचा और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गौरीशंकर पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button