Raigarh News: तेज रफ्तार बाइक सवार युवतियां अनियंत्रित होकर गिरी, एक की हालत गंभीर

रायगढ़ June 6, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: तेज रफ्तार बाइक सवार युवतियां अनियंत्रित होकर गिरी, एक की हालत गंभीर

Raigarh News: तेज रफ्तार बाइक सवार युवतियां अनियंत्रित होकर गिरी, एक की हालत गंभीर

रायगढ़। धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत लिप्ती गांव के पास तेज रफ्तार बाईक से गिरकर दो युवतियां घायल हो गई। इनमें से एक को गंभीर स्थिति के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार ऐसी ही एक घटना गुरुवार शाम धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत लिप्ती गांव के समीप घटित हुई। जानकारी के अनुसार, बहनाटांगर निवासी दो युवतियां ममता एक्का एवं पूनम एक्काकृतेज रफ्तार एनएस 160 मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्यवश कापू से अपने गृहग्राम लौट रही थीं। लगभग सायं 5 बजे के करीब लिप्ती गांव के समीप तीव्र गति में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराई। और वहीं दुर्घटना में दोनों युवतियां सड़क पर गिर पड़ीं। इस घटना में एक युवती को गंभीर रूप से घायल होनें के कारण समीपस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

खबर शेयर करें: