छत्तीसगढ़

CG NEWS: कूलर चालू करते बच्ची को लगा करंट, बहन को बचाने के चक्कर में भाई भी चिपका, दोनों की मौत 

 

बिलासपुर। भीषण गर्मी से बचने हर घर में कूलर का प्रयोग तो होता ही है लेकिन ये कूलर जो गर्मी से राहत देता है। कभी-कभी जान भी ले लेता है। जिले के बरतोरी गांव में कूलर की करंट से दो बच्चों के मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले बच्ची को कूलर चालू करते समय करंट लगा उसे बचाने के लिए आ रहा भाई भी करंट में चिपका। इससे दोनों की मौत हो गई।

 

बता दें, मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव का है। जानकारी के मुताबिक बरतोरी निवासी देवचरण जायसवाल रोजी-मजदूरी करता है। रोज की तरह वह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया हुआ था। इस दौरान घर में उसका बेटा लक्की जायसवाल उम्र 13 वर्ष और उसके घर आए हुए मेहमान जीतू जायसवाल उम्र 14 वर्ष घर पर ही थे।

 

जीतू कवर्धा से अपने मौसी के घर बरतोरी आयी हुई थी। इसी दौरान घर में उनके साथ कोई बड़ा नहीं था। सभी काम पर गए हुए थे। दोनों बच्चे घर पर ही थे तभी गर्मी लगने पर जीतू ने कूलर चालू करने के लिए बटन दबाया तब अचानक से उसे करंट लगा और वह कांपने लगी। उसे देखकर उसका भाई लक्की उसे बचाने के लिए कूलर के पास गया और वह भी बटन बंद किए बिना ही जीतू को बचाने लगा।

 

इस दौरान जीतू के साथ लक्की भी करंट के चपेट में आकर कूलर से जा चिपका। दोनों ही इस दौरान करंट के कारण बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। कुछ देर बाद लक्की के चाचा राजू जायसवाल को घटना की जानकारी मिली। वह घर के बाहर ही किराना दुकान चलाता है। दोनों बच्चों को बेहोश देखकर उसने डायर 112 को कॉल किया। डायल 112 के आने के बाद दोनों ही बच्चों को बिल्हा के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को ही मृत बता दिया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button