छत्तीसगढ़

Jashpur News: चोरी के पैसों से दोस्तों को पिलाई महंगी-महंगी शराब, कियोस्क सेंटर संचालक के घर से एक लाख 20 हजार की चोरी, ऐसे खुला राज…जानें क्या पूरी स्टोरी…

जशपुर। जशपुर में पड़ोस में रहने वाले कियोस्क सेंटर संचालक के यहां से नगदी रकम रू. 1,20 लाख चोरी कर दोस्तों को महंगी-महंगी शराब पिलाने वाला आरोपी युवक प्रभात खेस्स जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा। थाना बगीचा में इसके विरूद्ध धारा 305(ए), 331(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया है।

 

दरअसल, प्रार्थी अविनाश कुमार गुप्ता निवासी बूढ़ाडांड ने दिनांक 02.06.2025 को थाना बगीचा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27.05.2025 को रात्रि करीब 08ः00 बजे इसके कियोस्क शाखा सेंटर के अंदर प्रवेष कर बैग में रखे नगदी रकम रू. 1,20,000 /- (एक लाख बीस हजार रू.) को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है, बैग को वहीं फेक दिया है, प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

कियोस्क संचालक के घर में रखे नगदी रकम रू. 1,20,000 /- (एक लाख बीस हजार रू.) के चोरी हो जाने के मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में टीम बनाया गया।

टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि गांव का एक साधारण सा शराबी युवक इन दिनों रोज महंगी-महंगी शराब अपने दोस्तों को पिला रहा है, तथा अक्सर बाहर घूमने-फिरने जा रहा है, पैसा लूटा रहा है। इसी पर संदेह के आधार पर प्रमोद खेस्स को थाना लाकर बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह घटना दिनांक को किसी काम से पड़ोस के कियोस्क संचालक अविनाश गुप्ता के घर में गया था, उसी दौरान वह अविनाश गुप्ता को उस कमरा में रखे बैग से पैसा निकालते देखा था जिससे उसकी नियत खराब हो गई थी और मौका देखकर घर अंदर घुसकर बैग से पैसा निकालकर बैग को वही बाहर फेंक दिया था। आरोपी प्रमोद खेस की निशानदेही पर उससे बचे हुये रू. 30,000 /- (तीस हजार रू.) को जप्त किया गया है, बाकी पैसा को वह शराब पीने, घूमने-फिरने एवं मौज-मस्ती में उड़ा देना बताया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे 04 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button