लॉगिन

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में मिल रही निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा

रायगढ़ December 16, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में मिल रही निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में मिल रही निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सर्जरी से संबंधित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि जिन मरीजों को किसी भी प्रकार की सर्जरी (ऑपरेशन) की आवश्यकता है, वे जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के ओपीडी कक्ष क्रमांक-04 में उपस्थित होकर डॉ. राकेश साहू (सर्जरी विशेषज्ञ) से आवश्यक जांच कराकर इस निशुल्क सुविधा का लाभ लें।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें अस्पताल

  • आयुष्मान भारत कार्ड

  • आयुष्मान कार्ड नहीं होने की स्थिति में:

    • राशन कार्ड

    • आधार कार्ड की प्रति

निःशुल्क ऑपरेशन की उपलब्ध सुविधाएं

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में निम्न प्रकार की सर्जरी निशुल्क की जा रही है—

  • शरीर के विभिन्न अंगों में गांठ

  • फोड़ा

  • कोहनी से संबंधित समस्या

  • अंडकोष में सूजन (हाइड्रोसील)

  • पुरुष जननांग की त्वचा संबंधी समस्या

  • स्तन में गांठ

  • हड्डियों को जोड़ने वाली लिक्विड से जुड़ी सर्जरी

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

  • टेकराम भारद्वाज: 6265600856

  • अस्पताल संपर्क नंबर: 07768-299105

जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जिससे उन्हें महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराने की मजबूरी से राहत मिल रही है।

खबर शेयर करें: