छत्तीसगढ़

CG News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, बाप-बेटे ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों को लिया झांसे में

रायपुर।  रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों को रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। खुद को रेलवे अधिकारी बताया था।

विभाग के कई अफसरों से की दोस्ती
पुलिस के मुताबिक, चेतना साहू की रूपेश साहू और उसके पिता चैतराम साहू से मुलाकात हुई, तो दोनों ने उन्हें रेलवे में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। रूपेश ने खुद को रेलवे का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि विभाग के कई अफसरों से उसकी दोस्ती है। उनकी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद चेतना, उनके पति और भाई ने कुल 14 लाख 37 हजार 63 रुपए दिए थे।

दोनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
रकम लेने के बाद आरोपियों ने किसी की नौकरी नहीं लगवाई। उल्टा तीनों के फर्जी मेडिकल, इंटरव्यू और ट्रेनिंग भी करवा दी। इसके बाद फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर दे दिया। लेटर लेकर पीड़ित रेलवे विभाग में पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने रूपेश और उसके पिता चैतराम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है।









































IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button