देश

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में नवीन जिन्दल फाउंडेशन पेवेलियन में पहुंचे

 

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद स्किल डेवलपमेंट सेंटरों की जानकारी लेकर सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों की सराहना की

कुरुक्षेत्र, 29 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर के तट पर लगे नवीन जिन्दल फाउंडेशन के पेवेलियन में आज पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने पेवेलियन में स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर और कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर के स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा फाउंडेशन द्वारा युवाओं के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और आने वाले समय में इनसे क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

उल्लेखनीय है कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन का यह पेवेलियन महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है, जहां प्रतिदिन हजारों आगंतुक फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों, स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज, छात्रवृत्ति योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने पहुंच रहे हैं।

पेवेलियन में लगे महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के स्टॉल पर इलेक्ट्रिशियन, कोपा, टीपीइएस, वेल्डर, सिलाई मशीन ऑपरेटर, मशरूम कल्टीवेशन, एनआईईएलआईटी द्वारा संचालित सीसीसी कोर्स, आईबीएम द्वारा संचालित एआई-एमएल डेटा एनालिस्ट, नेचुरल फार्मिंग और एआई बेस्ड करियर काउंसलिंग जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्सेज की जानकारी दी जा रही है। इन कोर्सों के प्रति युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।



















कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर के स्टॉल इंचार्ज डॉ. जयगोपाल धीमान ने बताया कि उनके संस्थान में क्लाउड कंप्यूटिंग, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, एमएसएमई लोन ऑफिसर, रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव, करियर काउंसलिंग, एडवांस्ड अकाउंटिंग एवं जीएसटी, जेन एआई, जर्मन अप्रेंटिस और वीएलसीसी ब्यूटी कोर्सेज जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कोर्सेज के माध्यम से युवाओं को वहीं पर रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियों द्वारा अवसर प्रदान किए जाते हैं। उनके अनुसार, प्रतिदिन सैकड़ों युवा एवं अभिभावक इन कोर्सेज की जानकारी लेने के लिए पेवेलियन पहुंच रहे हैं।

पेवेलियन कोऑर्डिनेटर डॉ. राज कुमार ने बताया कि पेवेलियन में सांसद नवीन जिन्दल द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों को विस्तृत रूप से प्रदर्शित किया गया है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष जानकारी भी यहां उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से स्किल सेंटरों के स्टॉल युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां वे कौशल विकास और रोजगार से जुड़े कोर्सों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button