पूर्व मंत्री सुभाष सुधा द्रोणाचार्य स्टेडियम में करेंगे सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ : धर्मवीर सिंह

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण में विधानसभा स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन बुधवार से
कुरुक्षेत्र: 2 दिसंबर। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के अंतर्गत, विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में शुभारंभ करेंगे। उपरोक्त जानकारी सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने दी। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए नवीन जिन्दल फाउंडेशन टीम को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं के लिए एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, जंपिंग और स्किपिंग प्रतियोगिता, रस्साकस्सी, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए द्रोणाचार्य स्टेडियम को चुना गया है। इसके साथ-साथ वॉलीबॉल और आर्चरी की प्रतियोगिताओं के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, बॉडी बिल्डिंग के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम धनौरा जट्टान स्थान निर्धारित किए गए हैं। शूटिंग स्पर्धा करण शूटिंग अकैडमी कुरूक्षेत्र, हॉकी के मैच मारकंडेश्वर स्टेडियम शाहाबाद और क्रिकेट के मैच विक्ट्री फील्ड जिरबड़ी में आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के तहत विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं बुधवार से आरंभ हो रही हैं जो 6 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में कुल 14 खेल शामिल किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50000 और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25000 रूपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 3100 और द्वितीय स्थान पर विजेताओं को 2100 रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। खिलाड़ियों के बढ़ते उत्साह, मेहनत और उनकी तैयारी को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों में रोचक मुकाबला होने जा रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






