रायगढ़

Raigarh News: फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी का शव सरकारी क्वार्टर में मिला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़।  रायगढ़ जिले में फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी सोनतल्ला (28 वर्ष) का शव सरकारी क्वार्टर में मिला। पुलिस महिला की हत्या की आशंका जता रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। घटना छाल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, छाल रेंज के गंजाईपाली में पदस्थ बीटगार्ड यादराम अजगल्ले की पत्नी सोनतल्ला (28 साल) का शव सरकारी क्वार्टर में मिला। रविवार को ग्रामीणों को यह पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पति के साथ हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड यादराम अजगल्ले शराब पीने का आदि था। शनिवार को उसके और पत्नी सोनतल्ला के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि डंडे से मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का स्पष्ट पता चलेगा।

 

 













raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button