रायगढ़

Raigarh News: पहली बार जुआरी हुआ जिला बदर, 7 बार जुआ में पकड़ा गया था हरिश्चंद्र, 1 साल के लिए 6 जिलों से किया गया बाहर

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 6 (ग) के तहत हरिश्चंद्र जाटवर को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया है। राज्य जानकारी के मुताबिक, हरिश्चंद्र जाटवर को सारंगढ़ साथ-साथ बिलाईगढ़ के रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। आदेश के अनुसार, जाटवर को 24 घंटे के भीतर इन जिलों से बाहर जाना होगा।

ग्राम थाना परसाडीह, बिलाईगढ़ का निवासी जाटवर 2017 से जुआ और सट्टे में सक्रिय था। वह अब तक 7 बार जुआ खेलते हुए पकड़ा जा चुका है और दोषी करार दिया जा चुका है। वहीं जिला बदर की कार्रवाई के बाद एसपी ने बाकी जिलों के भी एसपी को भेजा।

अगर जाटवर आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना इन जिलों में प्रवेश नहीं कर सकता है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button