किशमिश का पानी कितने दिन तक पीना चाहिए, इन लोगों को करता है सबसे ज्यादा फायदा, ऐसे करें तैयार

लाइफस्टाइल & हेल्थ January 20, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
किशमिश का पानी कितने दिन तक पीना चाहिए, इन लोगों को करता है सबसे ज्यादा फायदा, ऐसे करें तैयार

किशमिश का पानी कितने दिन तक पीना चाहिए, इन लोगों को करता है सबसे ज्यादा फायदा, ऐसे करें तैयार

Kishmish Ka Pani:  ड्राई फ्रूट्स के फायदे से आप सभी परिचित होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ड्राई फ्रूट्स का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां जिस किशमिश को आप केवल स्वाद के लिए खाते हैं उसके भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं। किशमिश में कई रसायन और गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अगर आप किशमिश से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहते हैं तो इसे रात भर भिगोकर पानी में रखें और सुबह इसका पानी पी जाएं। ऐसा करने से किशमिश के सभी पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं। आजकल स्किन और बालों के लिए बहुत से लोग किशमिश के पानी का सेवन करते हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल शर्मा से जानते हैं किशमिश का पानी पीने के फायदे और इसे कितने दिन पानी चाहिए?

 

किशमिश का पानी पीने के फायदे
पाचन तंत्र में सुधार- किशमिश का पानी फाइबर का एक प्राकृतिक स्रोत है जिसके सेवन से गैस, अपच और कब्ज जैसी पेट की समस्या में राहत मिलता है। इससे आपकी पाचन शक्ति में भी सुधार होता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए- किशमिश प्राकृतिक रूप से प्राप्त आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके पानी के नियमित सेवन से आपका हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी से होने वाली बीमारियों में मदद मिलती है। शरीर की कमजोरी दूर होती है।

शरीर को डिटॉक्स करे- किशमिश का पानी आपके लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इससे लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लौट आती है। इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

वजन बढ़ाने और घटाने में सहायक- किशमिश के पानी से आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और कैलोरी की कमी भी दूर होती है इसलिए जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है। अगर आप नियमित रूप से संतुलित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो मेटाबॉलिज्म भी बेहतर हो जाता है।

इम्युनिटी बूस्ट करे- किशमिश के पानी में कई सारे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिससे आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है और रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। आप बार बार होने वाले संक्रमण से बचना चाहते हैं तो इस औषधीय ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं।

हार्ट और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद- किशमिश के पानी में पोटैशियम मौजूद होता है, जिसके सेवन से आपको ह्रदय रोगों में राहत मिलता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

किशमिश का पानी बनाने का सही तरीका क्या है?
किशमिश का पानी तैयार करने के लिए रात में सोने से पहले 10 किशमिश को अच्छे से धोकर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठने के बाद खाली पेट में किशमिश का पानी पीयें और चाहें तो किशमिश को भी चबाकर खा सकते हैं।

किशमिश का पानी कितने दिन तक पीना चाहिए?
किशमिश का पानी कितने दिन तक पीना चाहिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस उद्देश्य से इसका सेवन शुरू किया है। अगर आपने सामान्य स्वास्थ्य लाभ के लिए किशमिश का पानी पीना शुरू किया है तो लगातार 15–20 दिन तक इसे पी सकते है। जिनको पाचन की समस्या है, वो लगातार बिना ब्रेक के 20–30 दिन तक इसका सेवन कर सकते हैं। एनीमिया या कमजोरी होने पर बिना ब्रेक के लगभग एक महीने तक इसका सेवन कर सकते हैं।

खबर शेयर करें: