छत्तीसगढ़

चैन स्नैचिंग की शिकायत पर कंडक्टर ने थाने में यात्रियों समेत खड़ी कर दी बस, संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस…

बलौदा बाजार। भाटापारा से बलौदा बाजार आ रही राधेश्याम बस सर्विस की बस में एक महिला चैन स्नैचिंग का शिकार हो गई. गले से सोने की चैन गायब होने का अहसास होते ही महिला ने कंडक्टर से शिकायत की, जिस पर कंडक्टर ने यात्री सहित बस को कोतवाली थाना में खड़ा कर दिया, जहां पुलिस संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला टाकेश्वरी साहू भाटापारा से अपने मायके ग्राम रवान के लिए बस में सवार हुई थी. ग्राम रवान में जब वह उतरने जा रही थी कि उसे अहसास हुआ कि उसके गले से सोने की चैन गायब है. उसने परिचालक दीपक ठाकुर से शिकायत की, जिस पर परिचालक ने देर न करते हुए यात्रियों सहित बस को कोतवाली थाना में ले जाकर खड़ा किया और पुलिस को सूचना दी.

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने बस में बैठे यात्रियों की जांच करते हुए उनके नाम-पते नोट किया, वहीं संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ कर रही है. कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि राधेश्याम बस सर्विस की बस भाटापारा से बलौदा बाजार आ रही थी, इसी दौरान एक महिला यात्री चैन स्नैचिंग का शिकार हुई है. महिला की शिकायत पर जांच करते हुए संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की जा रही है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button