देश

कर्नाटक के मंड्या में कावेरी नदी में फोटो खिंचवाने के दौरान डूबे एक ही परिवार के 5 सदस्य, सभी की मौत

कर्नाटक। कर्नाटक के मंड्या जिले के मलवल्ली तालुक में मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन मुत्तथी के पास कावेरी नदी में एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए। यह घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे हुई। बताया जा रहा है कि वे तस्वीरें लेने के लिए पानी में घुसे थे। मरने वालों की पहचान चैत्रा (20), प्रियंका (28), श्वेता (38), विजयम्मा (50) और महेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग चन्नपट्टना के ब्यादरहल्ली के रहने वाले थे।

नदी में फोटो खिंचवाने के दौरान हुआ हादसा

परिवार मशहूर मुत्तथीराया मंदिर के दर्शन के लिए मुत्तथी गया था। पूजा-अर्चना के बाद वे नदी के किनारे गए। हादसा तब हुआ जब वे कावेरी नदी के पानी में उतरे। कहा जा रहा है कि वे तस्वीरें खींचने के लिए ऐसा कर रहे थे और लापरवाही के चलते सभी पानी में बह गए।

सूचना मिलने पर हलागुरु पुलिस स्टेशन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर और रेस्क्यू टीम ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया और कुछ देर में सभी पांचों शव बरामद कर लिए। मंड्या की पुलिस अधीक्षक डॉ. वी.जे. शोभारानी ने घटनास्थल का दौरा किया और पुष्टि की कि पीड़ितों के शवों को मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (MIMS) अस्पताल भेज दिया गया है। हलागुरु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

दो लोगों को जिंदा बचाया गया

पुलिस ने बताया कि हादसा तब हुआ जब विजयाम्मा गलती से नदी के गहरे हिस्से में फिसल गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने की कोशिश में बाकी लोग भी एक-एक करके पानी में उतरे, लेकिन तेज़ बहाव में बह गए। घटना के बारे में बात करते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी शोभा रानी ने बताया कि परिवार की चार महिलाएं तस्वीरें लेने के लिए नदी में उतरीं, क्योंकि उन्हें लगा कि पानी कम गहरा है। इलाके में तैनात होम गार्ड्स की चेतावनी के बावजूद वे नदी में आगे बढ़ती गईं। परिवार के सदस्य रवि, जिन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश की थी, उन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया और वे बच गए। ग्रुप के साथ मौजूद चार साल का बच्चा भी सुरक्षित बच गया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button