छत्तीसगढ़

CG News: रायपुर के बेबीलोन टॉवर में लगी आग, रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे, बिल्डिंग में धुंआ भरा

 

रायपुर. राजधानी के तेलीबांधा स्थित बेबीलॉन टावर में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है. Babylon Tower के तीसरे माले में आग लगी है. कांच टूटकर नीचे गिर रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची है. दमकल की 2 गाड़ी आग बुझाने में लगी है.

आग लगने की सूचना मिलते ही रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह और एसडीएम नंदकुमार चौबे मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस और दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, बेबीलॉन टावर के टॉप फ्लोर पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में आधा दर्जन से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

भीषण आग की लपटें ऊपर तक जा रही है, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति नीचे नहीं आ पा रहे हैं. कलेक्टर गौरव सिंह और एसएसपी रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए घटना स्थल पर जाने का प्रयास कर रहे हैं.

 





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button