छत्तीसगढ़

CG: मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, गतौरा स्टेशन पर मचा हड़कंप

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां कोयला से भरी एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना गतौरा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग में अफरा-तफरी मच गई।

 बिलासपुर की ओर आ रही थी मालगाड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी बिलासपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक वैगन से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। जिसके बाद तत्काल ट्रेन को गतौरा स्टेशन के पास रोका गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। घटना की जांच के लिए रेलवे प्रशासन जुट गया है।

 

भीषण गर्मी के कारण कोयले में आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के कारण कोयले में आग लगी हो सकती है। हालांकि रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। घटना के चलते कुछ समय तक रेल परिचालन भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी थी
ज्ञात हो कि 13 अप्रैल को अनूपपुर की ओर जा रही इस मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई थी। यह घटना पेंड्रारोड और वेंकटनगर स्टेशन के बीच खैरझीटी बैरियर के पास हुई थी। कपलिंग टूटते ही इंजन से जुड़े करीब 25 डिब्बे अलग होकर पीछे छूट गए थे, जबकि इंजन आगे बढ़ गया था।

समय रहते टल गया था बड़ा हादसा
लोको पायलट ने जैसे ही गड़बड़ी महसूस की थी, तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए थे। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते ट्रेन को नियंत्रित कर लिया गया था, वरना पीछे छूटे डिब्बों के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, जिसमें जन-धन की हानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।









रेलवे का तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा था
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। टीम ने हालात का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया था। काफी मशक्कत के बाद अलग हुए डिब्बों को सुरक्षित तरीके से दोबारा जोड़ दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने बताया था कि कपलिंग टूटने के असली कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button