छत्तीसगढ़

CG: ठेकेदार के गोदाम में लगी आग, रेल लाइन निर्माण का सामान जलकर खाक, दूर तक दिखाई दे रहीं लपटें

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित एक रेलवे निर्माण ठेकेदार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसकी ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पेंड्रारोड गेवरा रोड रेल लाइन प्रोजेक्ट के अंतर्गत ओवरब्रिज के ठीक बगल में स्थित इस गोदाम में रेलवे ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य से जुड़ी बड़ी मात्रा में सामग्री रखी हुई थी। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे लाखों रुपये के रेलवे रबर पैड्स सहित अन्य निर्माण सामग्री जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय पुलिस प्रशासन को खबर दी गई।

 

आग बुझाने में जुटा दमकल विभाग
पुलिस प्रशासन के द्वारा दमकल की टीम तत्काल मौके पर बुलाया गया है। प्रशासन की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित ठेकेदार को सूचित किया गया है और मौके पर बुलाया गया है। वही प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है, ताकि कोई अन्य हानि न हो।

पेंड्रा के रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित एक रेलवे निर्माण ठेकेदार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button