रायगढ़

Raigarh News: कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज, युवती को अश्लील मैसेज भेजने और धमकी देने का आरोप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस 

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। प्रोफेसर पर युवती को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।





पिछले दिनों युवती ने अपने मंगेतर के साथ कॉलोनी पहुंचकर प्रोफेसर रेमन भार्गव की जमकर पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। युवती ने थाने में भी लिखित शिकायत दी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था लेकिन, मंगलवार को पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

  जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर रेमन भार्गव लैलूंगा के शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ है। युवती उसके पड़ोस में ही रहती है। आरोप है कि प्रोफेसर ने युवती को व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए अश्लील मैसेज भेजे। यह भी आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था। इसके अलावा वह इन मैसेज की जानकारी घर के किसी सदस्य को देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

कॉलेनी पहुंचकर की पिटाई, वीडियो वायरल

नाराज युवती 1 जुलाई को अपने होने वाले पति के साथ कॉलोनी पहुंची। वहां दोनों के बीच पहले तो विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।







 SSP ने FIR की पुष्टि

इस पूरे मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 79 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button