रायगढ़

Raigarh News: नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

नवमनोनीत पार्षदों को दी सफल एवं जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएं
रायगढ़, 7 जुलाई 2026/ नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आज नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।





इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को उज्ज्वल, सफल एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कार्यकाल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं जनसेवा में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, अरुणधर दीवान सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button