रायगढ़

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण

रायगढ़, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर वित्त मंत्री  चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण के बीच आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button