छत्तीसगढ़

संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण

 रायपुर, 19 अगस्त 2026. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को शास्त्रीय संगीत, नृत्य और कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले रायगढ़ रियासत के महाराजा एवं महान संगीतज्ञ ‘संगीत सम्राट’ महाराजा चक्रधर सिंह जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।















वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी ने कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, नृत्य और साहित्य के क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए रायगढ़ को कला साधना की विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी की कला के प्रति गहरी निष्ठा और समर्पण के परिणामस्वरूप रायगढ़ घराने ने शास्त्रीय संगीत एवं कथक नृत्य के क्षेत्र में देश-विदेश में विशिष्ट स्थान बनाया। उनका योगदान छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी का समर्पित जीवन कला साधकों और नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी स्मृति में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला की परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

वित्त मंत्री ने संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनकी कला साधना और सांस्कृतिक योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता रहेगा।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button