दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों से मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरीस बोले- युवाओं को बेहतर अवसर देने को प्रतिबद्ध हमारी सरकार

रायगढ़ October 9, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
 दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों से मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरीस बोले- युवाओं को बेहतर अवसर देने को प्रतिबद्ध हमारी सरकार

 दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों से मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरीस बोले- युवाओं को बेहतर अवसर देने को प्रतिबद्ध हमारी सरकार

रायगढ़। दिल्ली प्रवास के दौरान विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने द्वारका सेक्टर-18 स्थित ट्रायबल यूथ हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं से सौजन्य मुलाकात करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों से अपनी तैयारियों के अनुभव साझा किया। इस हेतु राज्य शासन द्वारा दी जा रही सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए ओपी ने कहा हॉस्टल में निःशुल्क कोचिंग, आवासीय सुविधा और प्रति माह 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। वही राज्य के “युवा उत्थान योजना” के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को कोचिंग के लिए अंग्रेजी माध्यम में 2 लाख और हिंदी माध्यम में 1.5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार प्रदेश के हर युवा को बेहतर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबर शेयर करें: