छत्तीसगढ़
कांग्रेस की बड़ी साजिश का आरोप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा दावा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि जमीन के गाइडलाइन दर नहीं बढ़ाने के पीछे कांग्रेस की बड़ी साजिश थी।
वित्त मंत्री का आरोप है कि कांग्रेस के लोग शराब, कोयला और महादेव सट्टा के पैसों को जमीन में निवेश करने के लिए दस फीसदी दर पर जमीन खरीद-फरोख्त कर जमीनों को इकट्ठा कर रहे थे।
ओपी चौधरी ने कहा कि गाइडलाइन दर को लेकर यदि कहीं कोई त्रुटि है, तो उसे ठीक कर लिया जाएगा। बाकी 99 फीसदी काम मध्यवर्ग के लिए लोन और किसानों को अधिग्रहण के एवज में मुआवजा देने पर ध्यान रखते हुए किया गया है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






