छत्तीसगढ़

Jashpur News: आधी रात को फिल्मी स्टाइल में पीछा: पिकअप छोड़ खेत में भागे तस्कर, 10 गौ-वंशों को जशपुर पुलिस ने कराया मुक्त

गौ वंश तस्कर पिकअप में भरकर ले जा रहे थे गौ वंशों को, पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी को मारी ठोकर, फिर हो गए पिकअप छोड़कर फरार

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का विशेष अभियान ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। इसी क्रम में दिनांक 15.01.26 की रात्रि करीबन 1.30 बजे पुलिस की रात्रि गश्त टीम के द्वारा दुलदुला क्षेत्रांतर्गत, पिकअप वाहन से परिवहन कर ले जा रहे,10 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.01.26 को थाना दुलदुला की पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक संदिग्ध पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गौ वंश को भरा गया है, जिसे कि कुनकुरी की ओर से दुलदुला होते हुए, खूंटी टोली के रास्ते झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर दुलदुला पुलिस की टीम के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल दुलदुला आसनबहार खूंटी टोली रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान रात्रि करीबन 1.30 बजे कुनकुरी की ओर से एक सफेद रंग का बोलेरो पिकअप वाहन तेज गति से आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु पिकअप वाहन का चालक, पुलिस को देख, गाड़ी न रोककर, पुलिस की गाड़ी को ठोकर मारकर पिकअप वाहन को तेजी से भगाने लगा, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा किया जाने लगा। पुलिस को पीछा करते देख। गौ तस्कर कुछ दूर जाकर अपनी पिकअप वाहन को खेत में उतारकर, गौ वंशों सहित पिकअप वाहन को छोड़, अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, पुलिस की टीम जब संदिग्ध पिकअप वाहन के पहुंची, तो पाया कि पिकअप में 10 नग गौ वंशों को रस्सी से बांध कर, ठूस ठूस कर भरा गया है, व उसके ऊपर प्लास्टिक के त्रिपाल को ढक दिया गया है, पुलिस की टीम के द्वारा सभी 10 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर, उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH – 03- AR – 5441 को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सामुदान टोप्पो, आरक्षक अलेक्सियुस तिग्गा, प्रमोद कुमार व राम प्रवेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी पर निरंतर निगाह बनाए हुई है, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, दुलदुला क्षेत्रांतर्गत 10 नग गौ वंशों को मुक्त कराते हुए, एक पिकअप को भी जप्त किया गया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही है। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button