उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रायपुर एयर शो का लिया आनंद
सूर्यकिरण टीम के फाइटर जेट्स ने आसमान में पेश किए रोमांचक करतब

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रायपुर एयर शो का लिया आनंद
सूर्यकिरण टीम के फाइटर जेट्स ने आसमान में पेश किए रोमांचक करतब
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नवा रायपुर में आयोजित एयर शो का आनंद लिया। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने आसमान में अद्भुत करतब पेश किए।
सेंध तालाब के ऊपर हुए इस भव्य एयर शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए ‘तिरंगा’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी शानदार फॉर्मेशन दिखाई। शो का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने किया, जबकि स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, टीम का हिस्सा रहे। गौरव ने कहा कि अपने राज्य में प्रदर्शन करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली और दर्शकों को हर करतब की जानकारी दी।
एयर शो शुरू होने से पहले तेलीबांधा से सेंध लेक तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। आम नागरिकों के साथ वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे रहे, जबकि एयरपोर्ट से सत्य साई हॉस्पिटल तक वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






