छत्तीसगढ़

Sakti News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छात्रा की मौत, गांव में शोक की लहर

सक्ती। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 11 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्रा की पहचान दीप्ति चंद्रा (11) के रूप में हुई है, जो मुरीत चंद्रा की पुत्री और ग्राम अंडा, तहसील अड़भार की निवासी थी। बताया गया कि क्षेत्र में रात को मौसम खराब था और तेज गर्जना के साथ बिजली चमक रही थी। इसी दौरान दीप्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।


घटनास्थल पर ही हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरते ही छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।



















पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

गांव में शोक की लहर

दीप्ति चंद्रा स्थानीय विद्यालय में पढ़ती थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button