CG News: रकम डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, बाप-बेटा गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ November 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: रकम डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, बाप-बेटा गिरफ्तार 

CG News: रकम डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, बाप-बेटा गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने जमीन और शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिवरीनारायण पुलिस ने पिता और पुत्र को धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा है।

आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू और उसका बेटा हिरेंद्र कुमार साहू लोगों को झांसा देते थे कि 25 महीने में उनकी रकम ढाई गुना होकर वापस मिलेगी। इसी झांसे में आकर प्रार्थी राजेश कुमार साहू ने 30 नवंबर 2023 से 25 अगस्त 2024 के बीच 1 करोड़ 88 लाख रुपये की मोटी रकम जमा कर दी थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी, पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और अब गहन पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर ले रही है।

खबर शेयर करें: