Chhattisgarh: गुड़ फैक्टरी की आड़ में बनाई जा रही थी नकली शराब, पूर्व सरपंच पति समेत 5 हिरासत में लिए गए

छत्तीसगढ़ November 27, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Chhattisgarh: गुड़ फैक्टरी की आड़ में बनाई जा रही थी नकली शराब, पूर्व सरपंच पति समेत 5 हिरासत में लिए गए

Chhattisgarh: गुड़ फैक्टरी की आड़ में बनाई जा रही थी नकली शराब, पूर्व सरपंच पति समेत 5 हिरासत में लिए गए

 कबीरधाम, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने नकली शराब का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पूर्व सरपंच पति समेत 5 लोग हिरासत में लिए गए है। पूरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पोंड़ी का है।
मिली जानकारी अनुसार, ग्राम पोंड़ी में एक निजी गुड़ फैक्टरी के आड़ में नकली शराब बनाई जा रही थी। यहां से पुलिस ने बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल‑स्टिकर, केन, रसायन और पैकिंग मशीन बरामद की हैं।
अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है, जैसे यह कारोबार कब से चल रहा था, कच्ची सामग्री कहां से लाई जा रही थी। नकली शराब किस क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और सप्लाई चैन की पहचान पर काम कर रही है।

खबर शेयर करें: