सड़क पर गिरी महिला की मदद करते नजर आए सोहेल खान…वीडियो देख फैंस बोले-गोल्डन हार्ट 

0
61

Sohail Khan Viral video: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि सोहेल खान ने ऐसा क्या कर दिया गया है कि उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। तो आइये विस्तार से जानते हैं…

दरअसल, सोहेल खान अक्सर मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किए जाते हैं। वहीं हाल ही में सोहेल खान को सड़क पर गिरी एक महिला की मदद करते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं एक्टर की दरियादिली देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहे हैं।











 

सोहेल खान ने की महिला की मदद (Sohail Khan Viral video)
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सोहेल खान सड़क पर गिरी महिला को उठने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं महिला कहती सुनाई दे रही है, “कैसे उठाओगे? मेरा पैर तो…” ये सुनकर एक्टर दूसरे लोगों की मदद से उन्हें उठाते हैं। इस दौरान सोहेल खान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

 

सोहेल खान पर फैंस फिदा
अब सोहेल खान की दरियादिली देखकर उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। एक फैंस ने सोहेल खान को सपोर्ट करते हुए कमेंट में लिखा है- जेंटल मैन। दूसरे ने लिखा गोल्डन हार्ट सोहेल बॉस। तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- गुड जॉब। इसी तरह अन्य फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Sohail Khan
सोहेल खान ने कब किया था डायरेक्शन में डेब्यू?
सोहेल खान ने साल 1997 में सलमान खान और संजय कपूर स्टारर ‘औजार’ के साथ डायरेक्शन में डेब्यू किया था। बाद में, उन्होंने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (1998) और ‘हैलो ब्रदर’ (1999) जैसी हिट फिल्में दीं। एक एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ था। इसके बाद वे ‘डरना मना है’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘आर्यन’, ‘सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव’ और ‘हैलो’ जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की 2017 की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में देखा गया था। वह ‘लवयात्री’ और ‘दबंग 3’ में कैमियो में दिखाई दिए थे। फैंस उनके फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन वो फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here