छत्तीसगढ़देश

इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फाॅल्स अलार्म आने के बाद लिया फैसला

इंदौर। इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर करानी पड़ी। उड़ान भरने के बाद ही विमान में फाॅल्स अलार्म के संकेत आने लगे।

 

इसके बाद पायलेट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। विमान फिर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा और उसकी जांच की गई। सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान निरस्त कर दी गई और यात्रियों का पैसा लौटा दिया गया।

 

इंडिगो की इंदौर-रायपुर फ्लाइट ने बुधवार सुबह साढ़े छह बजे इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन आधे घंटे बाद ही तकनीकी खराबी आई। विमान आधे से ज्यादा सफर तय कर चुका था, लेकिन पायलेट ने जोखिम उठाने के बजाए फिर इंदौर विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। कुछ देर में पायलट ने फ्लाइट को यात्रियों के सामने वापस इंदौर लाने की घोषणा कर दी।

सुबह 7.15 बजे इंदौर में विमान की लैंडिगं की गई। फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की बात सुनकर विमान में सवार यात्री काफी घबराए हुए रहे। कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। यात्रियों के टिकट के पैसे भी रिटर्न कर दिए। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की तकनीकी जांच शुरू की। अहमदाबाद हादसे के बाद एयरलाइंस विमानों की तकनीकी खामी को लेकर ज्यादा सजग है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button