रायगढ़

जशपुर में हाथियों ने मचाया उत्पात, 35 हाथियों के दल ने 3 मकानों को तोड़ा, चट कर गए घर में रखा अनाज

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी है। शुक्रवार की रात हाथियों ने बालाझार में 3 मकानों को तोड़ दिया और घर में रखा अनाज चट कर गए। पत्थलगांव रेंज से 35 हाथियों के दल ने कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बटाइकेला में प्रवेश किया। हाथियों के दल में नर-मादा सहित हाथियों के शावक भी मौजूद थे। वहीं वन विभाग की टीम मैदानी इलाकों में मुनादी कर ग्रामीणो को अलर्ट कर रही है। 35 हाथियों की मौजूदगी के बाद ग्रामीणों में दशहत का माहौल व्याप्त है।

जशपुर में जंगली हाथियों के झुंड को देखकर एक गर्भवती महिला की वहां से जान बचा कर भागते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला नदी में नहाने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान 4 हाथियों का झुंड देखकर वह घबरा गई और जान बचा कर भागने लगी। इस दौरान घबराहट के चलते उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं वन विभाग का कहना है कि, पूरा वन अमला हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। यह मामला तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर का है।

3 ग्रामीण महिलाओं को हाथी ने कुचला
अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र में भी दंतेल हाथी ने देर रात ग्रामीण महिलाओं पर हमला कर दिया। गांव की 3 महिलाएं महुआ बिनने जंगल गई हुई थीं। वहां से लौटते वक्त हाथी ने उनपर हमला कर दिया। हाथी ने महिलाओं को कुचलकर मारने की कोशिश की। लेकिन घायल अवस्था में ही किसी तरह महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। परिजनों ने तीनो घायल महिलाओं को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों की हालात गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपूर की है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button