रायगढ़

जिले में हाथियों का आतंक जारीः 101 हाथियों की मौजूदगी से गांवों में दहशत, 8 किसानों की रौंदी फसल

रायगढ़ टॉप न्यूज। जिले में हाथियों का दल रात के समय खेतों तक पहुंचने लगा है। खेतों में लगी धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों ने 8 किसानों की फसल रौंदकर खराब कर दिया। वहीं जिले के जंगलों में 101 हाथी विचरण कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 98 हाथियों का दल अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहा है। सोमवार की रात को हाथियों का दल ग्रामीणों के खेतों में घुस गया और 8 किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। बोरो रेंज के चाल्हा में 1 किसान की धान फसल, धरमजयगढ़ बरतापाली में 1 किसान की फसल, माढरमार और आमापाली में 5 फसल, भंडरीमुड़ा में 1 किसान की फसल रौंदा। रात में खेतों में हाथियों की आने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और वन अमला खदेड़ने पहुंचे।

लेकिन हाथी वहीं डटे रहे और काफी फसल को नुकसान करने के बाद सुबह होने से पहले जंगल की ओर चले गए। नुकसान हुई फसल का आंकलन वन अमला कर रहा है, उसके बाद मुआवजा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

महिला को हाथी ने दौड़ाया
धरमजयगढ़ वन मंडल के ओंगना में रहने वाली भारती यादव और कुछ महिलाएं महुआ बिनने जंगल गई थीं। अचानक एक हाथी से उनका सामना हो गया। हाथी ने उन्हें दौड़ाया, जिससे महिला घायल हो गई। उनके चेहरे पर चोट लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिले के जंगल में 101 हाथी
जिले के जंगलों में 101 हाथी विचरण कर रहे हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में 98 हाथी हैं, जिनमें 26 नर, 50 मादा और 22 शावक शामिल हैं। रायगढ़ वन मंडल में 3 हाथी हैं, जिनमें 2 नर और 1 मादा है। इन पर विभाग के कर्मचारी निगरानी रख रहे हैं।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button