CG News: हाथी ने वन-विभाग की जिप्सी पर हमला किया, बाल-बाल बचे अधिकारी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में हाथी के निगरानी के लिए पहुंचे अफसरों के जिप्सी पर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे वाहन के पीछे का ग्लास क्षतिग्रस्त हुआ और टूटकर बिखर गया। बताया जा रहा है कि, जिस समय हाथी ने गाड़ी में हमला किया उस वक्त वाहन जंगल में खड़ी कर अफसर सहित टीम वाहन से करीब पचास से साठ मीटर की दूरी पर थे।
मिली जानकारी के मुताबिक़, उदंती, सीतानदी टाईगर रिजर्व के जंगलों में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सिंगल हाथी ने दस्तक दिया है,जिसे लेकर वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। साथ ही लोगों को भी सतर्क रहने की अपील कर रही है। हाथी दल से अलग होकर उड़ीसा से अभ्यारण क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा है। जिसकी मौजूदगी सीतानदी रेंज वन क्षेत्र में बताए जा रहे है। इधर विभाग के अफसरों सहित टीम मॉनिटरिंग कर हाथी पर नजर बनाए हुए है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






