CG News: बड़े भाई ने छोटे पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बीच-बचाव करने आई मां भी लहूलुहान

छत्तीसगढ़ July 4, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: बड़े भाई ने छोटे पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बीच-बचाव करने आई मां भी लहूलुहान

CG News: बड़े भाई ने छोटे पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बीच-बचाव करने आई मां भी लहूलुहान

 जगदलपुर, कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड़ में किसी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना को देख बीच बचाव करने आई मां भी घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए फरसगांव के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बड़े डोंगर निवासी युवक जितेंद्र पटेल ने बीती रात को घर में खाना खा रहे अपने छोटे भाई सलीम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अपने छोटे भाई के ऊपर घर में रखे कुल्हाड़ी से सिर, पीठ व जांघ में हमला कर दिया। छोटे भाई ने अपने आप को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन सफल नहीं हो पाया, वहीं घर में मौजूद मां रामोतीन पटेल ने उसे बचाने की कोशिश की, इस दौरान मां भी घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया। जहां उपचार जारी है। वही घटना के बाद से पुलिस कारणों की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें: