छत्तीसगढ़

धमतरी में ईडी-ईओडब्ल्यू का छापा, भारतमाला परियोजना से जुड़े ठेकेदार दीपेश गांधी के यहां दबिश

 रायपुर/धमतरी. भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मामले में ईडी और ईओडब्ल्यू ने धमतरी में छापा मारा है। मंगलवार की सुबह टीम ने धमतरी के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।
घर पर पहुंचकर टीम दस्तावेज और कागजातों की जांच पड़ताल कर रही है। टीम के साथ फोर्स के जवान भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित भारतमाला परियोजना से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि ईडी और ईओडब्ल्यू ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

 

फिलहाल दस्तावेज और कागजों की जांच पड़ताल चल रही है। इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। जांच के बाद ही टीम इस मामले में बयान जारी करेगी।

 

बताया जाता है कि सुबह ईडी की टीम करीब तीन गाड़ियों में सवार होकर आमापारा वार्ड के एक घर में पहुंची। भारतमाला परियोजना के तहत यह छापा मारा गया है। धमतरी शहर सहित आमापारा वार्ड में उस वक्त हड़कम मच गया जब ईडी की टीम पहुंचने की सूचना लोगों को मिली। आमापारा वार्ड निवासी ठेकेदार दीपेश गांधी के घर ईडी की टीम तीन कार में सवार होकर सुरक्षा बलों के साथ पहुंची और अहम दस्तावेज खंगालने में जुटी रही।

मिली जानकारी के अनुसार, दीपेश का संबंध अभनपुर के कारोबारी नीरज गांधी के परिवार से है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है यह छापा भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले हो सकता है। हालांकि टीम के पहुंचने के समय दीपेश शहर से बाहर बताए गए, जिसके चलते अधिकारियों की उनसे सीधी मुलाकात नहीं हो पाई है। फिलहाल ईडी की टीम अभी भी अपने कार्रवाई में जुटी हुई है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button