छत्तीसगढ़

CG: ईको वाहन खाई में गिरी, दो युवक वक जिंदा जले, जांच में जुटी पुलिस 

कोरबा। एक ईको वाहन में टेंट का सामान लेकर बिलासपुर से दो युवक देर रात को विश्रामपुर तातापानी के लिए रवाना हुए थे कि तड़के वाहन अनियंत्रित हो गई और लगभग 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के होते ही एक वाहन में आग लग गई। वाहन में सवार दोनों युवक जलकर खाक हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया गया। कार में लगी आग इतनी तेज थी कि कार में सवार दोनों युवक जलकर राख हो चुकी थी।

 

मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर तोरवा निवासी गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष) पिता मानिक चंद्र डे एवं देवरीखर्दु तोरवा निवासी अरुण सेन (36 वर्ष) पिता बनारसी लाल सेन मंगलवार की रात लगभग 11 बजे अपने ईको वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएफ 1673 में सवार होकर टेंट का सामान व रुम हीटर लेकर बिलासपुर से विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान सुबह लगभग 4.30 बजे मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर फॉरेस्ट बेरियर के समीप पहुंचे थे कि उनकी तेज रफ्तार ईको वाहन सीधे 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी और वाहन में आग लग गई। जब तक पुलिस को हादसे की सूचना मिली और दमकल की टीम मौके पर पहुंची तब तक दोनों युवक पूरी तरह से जल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और वैधानिक कार्यवाही कर जांच शुरु कर दी है

 

अनियंत्रित हो जाते हैं वाहन

बताया जाता है कि, जिस स्थान पर हादसा हुआ है वह स्थल नाले के समीप है और वहां की सड़क अनबैलेंस है, जिसकी वजह से जैसे ही लोग हाईवे पर रफ्तार पकड़ते हैं और वहां पहुंचते ही वहां गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होते हैं।



















 

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button