जशपुर में सनकी हत्यारा गिरफ्तार: दोस्त पर चाकू से हमला, फिर 15 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक सनकी युवक ने महज एक घंटे के भीतर दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शराब पीने गए दोस्त पर पहले चाकू से जानलेवा हमला किया और फिर राह चलते एक 15 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है।”
“दिल दहला देने वाला यह मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का है। 17 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे, आरोपी सचिन राम ने अपने दोस्त सूरज रजक को शराब पीने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाया और ग्राम कोमडो ले गया। वहाँ पहुँचकर आरोपी ने अजीब हरकतें शुरू कर दीं और कहा—’मेरा लड़ने का मन कर रहा है, चलो लड़ते हैं।’ इससे पहले कि सूरज कुछ समझ पाता, आरोपी ने चाकू निकालकर उसकी पीठ और माथे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सूरज ने अपनी जान बचाने के लिए चाकू छीना, जिससे चाकू दो टुकड़ों में टूट गया और वह भागकर पास के मंदिर में छिप गया।”
“दोस्त पर हमला करने के ठीक आधे घंटे बाद, खून के प्यासे इस आरोपी ने दोपहर 2:30 बजे भागलपुर बरटोली में दूसरी वारदात को अंजाम दिया। 15 साल का मासूम कृष्णा भगत जब बाकी नाला धोबी घाट की तरफ नहाने जा रहा था, तब रास्ते में आरोपी सचिन राम ने उसे बिना किसी वजह के रोका, जमीन पर पटका और लात-घूसों व मुक्कों से इतनी बेरहमी से पीटा कि मासूम लहू-लुहान हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।”
“वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी मोरध्वज देशमुख और उनकी टीम ने जाल बिछाया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी सचिन राम को भागलपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल आधी टूटी चाकू और मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली है।”
“पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या (BNS 103-1) और जानलेवा हमले (BNS 109-1) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एक घंटे के भीतर दो हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ने वाले इस सनकी अपराधी को सलाखों के पीछे भेजकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। देखते रहिए न्यूज़ अपडेट्स।”
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






