लाइफस्टाइल & हेल्थ

सुबह नाश्ते में खाएं मूंग दाल डोसा, इतना क्रिस्पी और टेस्टी कि खाते ही जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी 

 

Moong Dal Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में हेल्दी खाने के साथ दिन की शुरुआत करना बेहतर होता है। नाश्ते में डोसा लोगों को काफी पसंद होता है। ऐसे में आप मूंगदाल का डोसा बनाकर खा सकते हैं। मूंगदाल का डोसा एकदम क्रिस्पी बनता है और खाने में काफी ज्यादा टेस्टी भी लगता है। मूंगदाल डोसा फाइबर से भरपूर नाश्ता है और इसे किसी भी वक्त खा सकते हैं। वजन घटाने वालों के लिए तो ये एकदम परफेक्ट रेसिपी है। आपको भी एक बार इस तरह से इंस्टेंट मूंगदाल डोसा जरूर ट्राई करना चाहिए।

 

मूंगदाल डोसा रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले 1 कप साबुत हरी मूंगदाल लें और उसमें 4 चम्मच चावल डालकर रातभर के लिए भिगो दें। सुबह दाल को धोकर मिक्सी में डालें और उसमें 1 बड़ी हरी मिर्च, अदरक, नमक और हरा धनिया डाल दें। अब थोड़ा पानी डालकर एक बारीक पेस्ट तैयार कर लें।

दूसरा स्टेप- अब पैन में 1 चम्मच ऑयल लें और उसमें जीरा, राई, उड़द दाल, करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च, 1 लंबा और बारीक कटा प्याज डालकर थोड़ा भून लें। अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला डाल दें। इसमें उबले हुए आलू को ऐसे ही फोड़कर डाल दें और 5 मिनट के लिए आलू को मसाले के साथ मिलाते हुए पका लें। इसके ऊपर नींबू का रस और थोड़ा बारी कटा हरा धनिया डाल दें।

तीसरा स्टेप- अब नॉन स्टिक तवा लें और उस पर थोड़ा ऑयल लगा दें। ऑयल को साफ करके पानी के छींटे मारें और उसे भी पोंछ दें। अब मूंगदाल का बैटर डालकर डोसा की तरह फैलाएं। अब डोसा नीचे से अच्छी तरह पक जाए तो तैयार किया आलू का मसाला भर दें।



















तैयार हैं एकदम क्रिस्पी और स्वादिष्ट मूंगदाल के डोसा। आप इसे मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं। ये डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button