छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस ने 7 जुआरी और 4 सटोरियों को गिरफ्तार, जब्त की लाखों की संपत्ति

दुर्ग। जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना नंदिनी नगर और सिटी कोतवाली दुर्ग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों मामलों में 2 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की, जिसमें नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और सट्टा पट्टी शामिल हैं।

पहली कार्रवाई 26 नवंबर की शाम थाना नंदिनी नगर पुलिस ने की। सूचना मिली थी कि ग्राम अरसनारा श्मशान घाट के पास कुछ लोग “काट पत्ती” जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। इनके पास से 17,020 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल जब्त किए गए।

जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शेष नारायण (26), बंशी लाल (59), प्रदीप कुमार मैत्रे (19), प्रवीण लांजेवार (28), धर्मेंद्र चौधरी (33), विरेंद्र ठाकुर (37) और मनीष कुमार साहू (43) शामिल हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button