दुर्ग: घर से भागे नाबालिग लिव-इन जोड़े को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ November 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
दुर्ग: घर से भागे नाबालिग लिव-इन जोड़े को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया

दुर्ग: घर से भागे नाबालिग लिव-इन जोड़े को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया

दुर्ग। जीआरपी दुर्ग ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़के और लड़की को पकड़ लिया, जो दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दोनों पिछले एक महीने से कातुलबोड क्षेत्र में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे।

पूछताछ में पता चला कि युवक दिल्ली का रहने वाला और मुस्लिम है, जबकि युवती दुर्ग की निवासी है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। पैसे की कमी के कारण और किराए का भुगतान करने में असमर्थ होने के चलते युवक और युवती दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे।

नाबालिग होने के कारण जीआरपी ने दोनों को चाइल्ड लाइन दुर्ग के सुपुर्द कर दिया। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने पर उन्हें अलग-अलग आश्रय गृह भेजा गया। किशोरी को बालिका गृह राजनांदगांव और किशोर को दुर्ग के आश्रय गृह में रखा गया। दोनों के परिवार वालों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

खबर शेयर करें: