दुर्ग: बरगद पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग की खबर ने गांव में फैलाई सनसनी

छत्तीसगढ़ October 29, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
दुर्ग: बरगद पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग की खबर ने गांव में फैलाई सनसनी

दुर्ग: बरगद पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग की खबर ने गांव में फैलाई सनसनी

दुर्ग: पाटन थाना क्षेत्र के पंदर ग्राम पंचायत में आज एक युवक का शव बरगद पेड़ से लटका मिला, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मृतक की पहचान अरुण कुमार साहू (24 वर्षीय), ग्राम कुम्हली, जामगांव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शव पंदर के खेल मैदान में बरगद पेड़ पर फांसी से लटका पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। घटना की सूचना जैसे ही गांव में फैली, लोग घटनास्थल पर जुट गए।

पाटन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक बाइक और कुछ दैनिक सामान (पर्स, मेजरिंग टेप, माचिस) बरामद किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने में लगी है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

खबर शेयर करें: