CG News: डीएसपी के गनमैन ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद बताई जा रही वजह, कंधे को छूकर निकली बुलेट

छत्तीसगढ़ August 17, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: डीएसपी के गनमैन ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद बताई जा रही वजह, कंधे को छूकर निकली बुलेट

CG News: डीएसपी के गनमैन ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद बताई जा रही वजह, कंधे को छूकर निकली बुलेट

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पुलिस में पदस्थ डीएसपी के गनमैन ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि, गोली जवान के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। इसकी सूचना मिलते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे और घायल जवान को उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल जावन का नाम विजय जेना है। वह जिला बल का जवान है और पिछले कुछ महिनों से डीएसपी के गनमैन के रूप में काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक विवाद के चलते जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद पर गोली चलाई थी।

 सीएसपी सुमित कुमार ने घटना के बारे में दी जानकारी
गनीमत यह रही कि, गोली जवान के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। कंधे पर मामूली चोट आई है, जिसका इलाज महारानी अस्पताल में चल रहा है। जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार ने घटना के बारे में जानकारी दी।

खबर शेयर करें: