रायगढ़

 Raigarh News: नशीली दवा के सौदागर को 12 साल की कड़ी कैद, तत्कालीन टीआई शरद चन्द्रा की सटीक विवेचना से आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस को एक बड़ी न्यायिक सफलता मिली है। तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चन्द्रा के कुशल नेतृत्व और सटीक विवेचना के परिणाम स्वरूप, विशेष न्यायालय (छक्च्ै एक्ट) रायगढ़ ने आरोपी को 12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

क्या था मामला?
घटना 25 जुलाई 2023 की है, जब मुखबिर की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विकास महंत (निवासी नवागढ़) को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन तत्कालीन थाना प्रभारी शरद चन्द्रा के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना की मजबूती बनी सजा का आधार
इस केस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पुलिस द्वारा की गई वैज्ञानिक और विधिक विवेचना रही। निरीक्षक शरद चन्द्रा के निर्देशन में पुलिस टीम ने छक्च्ै एक्ट के कड़े प्रावधानों का अक्षरशः पालन किया। साथ हीं जब्ती की कार्रवाई से लेकर गवाहों के बयान दर्ज करने तक, हर स्तर पर पुख्ता साक्ष्य जुटाए। न्यायालय में साक्ष्यों को इतनी मजबूती से प्रस्तुत किया गया कि बचाव पक्ष के पास कोई ठोस तर्क शेष नहीं रहा।

न्यायालय का फैसला
विशेष न्यायाधीश ( एनडीपीएस एक्ट) रायगढ़, अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के न्यायालय ने प्रकरण के तथ्यों और साक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी विकास महंत को दोषी पाया। 15 दिसंबर 2025 को सुनाए गए फैसले में आरोपी को 12 वर्ष का कठोर कारावास ध्1,20,000 रुपये का अर्थदंड (जुर्माना न भरने पर 1 वर्ष का अतिरिक्त कारावास). कि सजा सुनाई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button