घरघोड़ा आईटीआई में 20 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 241 पदों पर होगी भर्ती

रायगढ़ November 13, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
घरघोड़ा आईटीआई में 20 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 241 पदों पर होगी भर्ती

घरघोड़ा आईटीआई में 20 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 241 पदों पर होगी भर्ती

रायगढ़, 13 नवम्बर 2026/ जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और स्थानीय आवेदकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 20 नवंबर को शासकीय आईटीआई घरघोड़ा में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। इसमें विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 241 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में मेसर्स स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड रायपुर और टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वतंत्र माइक्रोफिन में फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में टेक्नीशियन के 15 पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई/डिप्लोमा तथा सुपरवाइजर के 1 पद के लिए डिप्लोमा या बीटेक योग्यता निर्धारित की गई है। इसी प्रकार टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टेक्नीशियन, फिटर, गैस कटर, ग्राइंडर ऑपरेटर, लेथ मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, टर्नर, क्रेन ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के कुल 195 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा एवं 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। संबंधित पदों के लिए दो वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों का कार्यक्षेत्र जेएसपीएल रायगढ़ रहेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों का पंजीयन नहीं हुआ है, उनके लिए रोजगार मेला स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, अनुभव प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रिक्त पदों, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल अथवा संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

खबर शेयर करें: