छत्तीसगढ़

रामानुजगंज-बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड, इस काम में की थी भारी गड़बड़ी  

 रामानुजगंज-बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज-बलरामपुर जिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है. निःशुल्क गणवेश वितरण कार्य में गंभीर अनियमितता एवं लापरवाही के कारण ये कार्रवाई की गई है. इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.

इस काम में की थी भारी गड़बड़ी
बताया जा रहा है कि रामानुजगंज-बलरामपुर जिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा ने जरूरत से ज्यादा स्कूल ड्रेस मंगवाए थे.निःशुल्क गणवेश वितरण में भारी गड़बड़ी की थी. इसकी शिकायत के बाद जांच हुई. अनियमितता मिलने पर विभाग ने निलंबन की कार्रवाई कर दी.

इस अफसर को मिला प्रभार
जारी आदेश के अनुसार डी. एन. मिश्रा के स्थान पर सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. निलंबन अवधि में डी.एन. मिश्रा का मुख्यालय, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा (अम्बिकापुर) नियत किया गया है. निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button