रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, चक्रधरनगर पुलिस ने बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया

रायगढ़ May 11, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, चक्रधरनगर पुलिस ने बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया

रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, चक्रधरनगर पुलिस ने बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया

 

रायगढ़, 11 मई। कल दिनांक 10.05.2026 की रात करीब 8:00 बजे थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कमला नेहरू गार्डन के पास लगभग 4 से 5 वर्ष का एक बालक अपने परिजनों से बिछड़कर अकेला और परेशान अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

पुलिस टीम द्वारा बालक को समझाइश देते हुए उससे पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना नाम बताया तथा मिट्ठूमुडा क्षेत्र का रहने वाला होना बताया। इसके बाद पेट्रोलिंग स्टाफ बालक को साथ लेकर मिट्ठूमुडा क्षेत्र पहुंचा और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालक का बड़ा भाई, जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष है, मिला। दोनों भाईयों से जानकारी लेकर पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंची, जहां बालक को उसकी मां के सुपुर्द किया गया।

अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

खबर शेयर करें: