धमतरी: जंगल में नहीं… सड़क किनारे धुआँ उड़ाता मिला युवक! पुलिस पहुँची तो खुला नशे का काला राज

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
धमतरी: जंगल में नहीं… सड़क किनारे धुआँ उड़ाता मिला युवक! पुलिस पहुँची तो खुला नशे का काला राज

धमतरी: जंगल में नहीं… सड़क किनारे धुआँ उड़ाता मिला युवक! पुलिस पहुँची तो खुला नशे का काला राज

धमतरी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के अभियान ने एक बार फिर तेज़ी से असर दिखाया है। कोलियारी मोड़, भखारा स्थित सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम गांजा सेवन कर रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा।

मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और आरोपी मुकेश ठाकुर पिता कौशल ठाकुर, निवासी खुटेरी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया—

  • 15 ग्राम गांजा

  • मिट्टी का चिलम

  • चिन्दी कपड़ा

  • एक माचिस

मामले में अपराध क्रमांक 140/25, धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में नशा-उन्मूलन अभियान लगातार तेज किया जा रहा है।

खबर शेयर करें: